चीनी छोड़ने के क्या फायदे हैं?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Mar 2023 : 17:11

महीनेभर नहीं खाएंगे शक्कर तो शरीर में होते हैं ये बदलाव, जानें चीनी का सेवन बंद करने के फायदे और नुकसान

रिफाइंड शक्कर का अधिक सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज़ (Type 2 diabetes) और कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों (cardiovascular disease) का खतरा बढ़ जाता है। इसीलिए अगर आप शक्कर का सेवन बंद करते हैं तो यह आपके लिए बेहतर होगा। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि शक्कर का सेवन पूरी तरह बंद करने से क्या होता है ?

Quitting Sugar Health Effects: शक्कर का मीठा स्वाद ना केवल लोगों को पसंद आता है। बल्कि, कई लोग बार-बार मीठाई, चाय-कॉफी और कैंडीज़ जैसी चीज़ों का स्वाद लेना पसंद करते हैं। लेकिन, जैसा कि चीनी से इतना प्यार सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। रिफाइंड शक्कर का अधिक सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज़ (Type 2 diabetes) और कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों (cardiovascular disease) का खतरा बढ़ जाता है। इसीलिए अगर आप शक्कर का सेवन बंद करते हैं तो यह आपके लिए बेहतर होगा। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि शक्कर का सेवन पूरी तरह बंद करने से क्या होता है ? लेकिन, उससे पहले समझते हैं शक्कर खाने के नुकसानों के बारे में-
शक्कर खाने के नुकसान (Sugar Consumption Side Effects)

टाइप 2 डायबिटीज़ का खतरा बढ़ता है। (Side Effects of Eating Sugar)
ब्रेन फॉग (brain fog) का रिस्क बढ़ता है।
चीनी अधिक खाने से इंसान जल्दी बूढ़ा हो सकता है।

शक्कर खाना छोड़ने के बाद शरीर में होते हैं ये बदलाव

चीनी खाना छोड़ने के तुरंत बाद आपको चिड़चिड़ापन, मूड स्विंग या मीठा खाने की तीव्र इच्छा हो सकती है। इसी तरह ब्लड शुगर लेवल कम होने, बहुत पसीना आने या छोटी-छोटी बात पर खीजने और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।
कुछ घंटों बाद दिखेंगे ये असर

जैसा कि ज़्यादा मीठा खाने वाले लोगों को पौष्टिक भोजन खाने की इच्छा कम ही होती है। लेकिन, जैसे ही आप शक्कर खाना छोड़ने के बाद ज़्यादा हेल्दी भोजन खा सकेंगे। जिससे, हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्व आपको प्राप्त होंगे। (Side Effects of Eating too much Sugar)

कुछ दिनों बाद
शक्कर का सेवन बंद करने के कुछ दिनों बाद आपके शरीर में व्यापक बदलाव दिखायी देंगे। लोगों को अलग-अलग तरह के लक्षण दिखायी पड़ते हैं, जो कि यह इस बात भी निर्भर करता है कि आपको कितना शक्कर खाने की आदत थी। जब आप शक्कर खाना बंद कर देते हैं तो हो सकता है कि आपको उदासी, सिर दर्द और कमज़ोरी महसूस हो। लेकिन, वहीं कुछ लोगों में इसके उलट सकारात्मक बदलाव दिखायी पड़ते हैं। ऐसे लोगों अधि फुर्तिले और प्रॉडक्टिव महसूस करते हैं।

हालांकि, कुछ लोगों को पहले से ज़्यादा भूख और प्यास लग सकती है। इसीलिए, पानी पीते रहें और हेल्दी स्नैकिंग के लिए ड्राईफ्रूट्स, फल और सूरजमुखी के बीज जैसी चीज़ें साथ रखें।
महीने भर बाद दिखेंगे ये परिणाम

वैसे मीठा खाने वालों के लिए महीनेभर तक शक्कर से दूरी बनाए रखना थोड़ा मुश्किल काम है। लेकिन, अगर आपने इसमें कामयाबी पा ली, तो आपकी सेहत को इसके कई फायदे होंगे। अब आपको चीनी से बनी चीज़ें खाने की इच्छा नहीं होगी। साथ ही आपको इस तरह के कुछ हेल्दी फायदे भी होंगे-

सफेद चावल की तुलना में ब्राऊन राइस क्यों है ज्यादा फायदेमंद, डाइटीशियन ने बताई 'भूरे चावल' की खूबियां
सिर्फ गांठ ही नहीं ये 4 सामान्य लक्षण भी हो सकते हैं Breast cancer का संकेत, एक्सपर्ट्स से जानें इलाज
H3N2 Influenza: कोरोना से भी घातक इस वायरस से कैसे करें बचाव, जानें पूरा मामला
गन्ने का रस पीने से बालों को जो लाभ मिलता है वो किसी तेल या शैम्पू से नहीं मिलेगा! जानिए बालों के लिए Sugarcane Juice के फायदे
रोज सुबह उठकर करेंगे Surya namaskar तो शरीर के एक-एक अंग को मिलेगा फायदा, जानें अभ्यास का सही तरीका
वेट लॉस के लिए प्रोटीन है जरूरी,रोज़ खाएं ये 3 प्रोटीन-रिच फूड्स
सुबह की ये 8 आदतें पेट की चर्बी से दिलाएंगे छुटकारा, अधिकांश लोग करते हैं ये गलतियां
रीढ़ की हड्डी को जीवनभर सीधा रखने के लिए ये उपाय हैं जरूरी! जानें मोटापे से रीढ़ की हड्डी को होने वाले नुकसान
रोजमर्रा की इन चीजों की वजह से आंखों में हो सकती है जलन की शिकायत, एक्सपर्ट से जानिए कारण और कम करने के उपाय
होली पर बनाएं बादाम की स्वादिष्ट ठंडाई, मौज-मस्ती की थकान भूलकर रहेंगे लंबे समय तक रिफ्रेश
Exam Time में आलस से बचने के लिए बच्चे खाएं ये Snacks, मिलेंगे और भी फायदे
Heart Attack से पहले शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, दिल के डॉक्टर से जानिए हार्ट अटैक आने के शुरुआती संकेत

आंखों में लेंस लगाकर सोने से जा सकती आंखों की रोशनी! एक्सपर्ट से जानिए कॉन्टैक्ट लेंस पहनते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

हेल्दी फूड्स खाने से आपका पेट जल्दी भरेगा और क्रेविंग्स कंट्रोल होंगी।
कम शक्कर खाने से आप कम मात्रा में कैलोरी भी लेंगे। इससे वेट कंट्रोल में भी मदद होगी।
रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम होगा।
ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहेगा।
शक्कर छोड़ने से धमनियों को नुकसान कम होगा और इससे, दिल की बीमारियों का रिस्क भी कम होगा।
दांतों में सड़न और कैविटी की मुख्य वजह है रिफाइंड शुगर । इसीलिए, जब आप शक्कर खाना छोड़ देते हैं तो आपके दांत भी स्वस्थ रहते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info